भारतीय एवं विश्व इतिहास में 18 सितंबर की घटनाएं इस प्रकार है.
18-Sep-2022 08:08 AM 6346
नयी दिल्ली 18 सितम्बर(संवाददाता) भारतीय एवं विश्व इतिहास में 18 सितंबर की घटनाएं इस प्रकार है.. 1906 - हास्‍य कवि काका हाथरसी का जन्‍म। 1919 - हालैंड में महिलाओं को मतदान का अधिकार प्राप्त हुआ। 1922 - हंगरी लीग ऑफ नेशंस में शामिल हुआ। 1926 - अमेरिका के मियामी में चक्रवाती तूफान से 250 लोगों की मौत। 1961 - तत्कालीन सोवियत संघ ने नोवाया जेमल्या में परमाणु परीक्षण किया। 1967 - नागालैंड ने अंग्रेजी को आधिकारिक भाषा के रूप में अपनाया। 1976 - ब्राज़ील के प्रसिद्ध फ़ुटबाल खिलाड़ी रोनाल्डो का जन्म। 1978 - तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रपति जिमी कार्टर की मौजूदगी में मिस्र के राष्ट्रपति अनवर अल सादत और इजरायल के प्रधानमंत्री मेनाकेम बेगिन शांति वार्ता के लिए राजी हुए थे। 1987 - तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रपति रोनाल्ड रीगन ने आने वाले कुछ सालों में 1000 परमाणु मिसाइलें ख़त्म करने की घोषणा की। 1988 - बर्मा (अब म्यांमार) ने अपना संविधान रद्द किया। 1997 - अमेरिका ने ‘होलोग’ नाम से भूमिगत परमाणु परीक्षण किया। 2003 - ढाका-अगरतला के बीच बस सेवा शुरू हुई। 2006 - रूसी राकेट सोयूज अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन के लिए रवाना। 2007 - कनाडा में 1960 के दशक में जीवाश्‍म की खोज से तहलका मचाने वाले भारतीय जियोलॉजिस्‍ट जी.बी. मिश्रा को विशेष सम्‍मान से नवाजा गया। 2009 - सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र की कम्पनी एच. सी. एल. के संस्थापक अध्यक्ष शिव नायर को ब्रिटेन के ट्रेड एंड इन्वेस्टमेंट बिजनेस पर्सन ऑफ द ईयर अवार्ड से सम्मानित किया गया। 2009 - भारत ने लद्दाख क्षेत्र में अपनी एक और हवाई पट्टी खोली। 2016 - जम्मू कश्मीर के उरी में आतंकवादी हमले में सेना के 19 जवान शहीद हुए।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^