20-Apr-2023 09:45 AM
5521
नयी दिल्ली, 20 अप्रैल (संवाददाता) भारत एवं विश्व इतिहास में 20 अप्रैल की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं-
1712- जहांदर शाह में दिल्ली की गद्दी पर बैठा।
1888- उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में ओले गिरने से 246 लोगों की मौत।
1920- अलबामा और मिसीसीपी में ये तूफान से 220 लोगों की मौत।
1939- जर्मनी में तानाशाह एडोल्फ हिटलर के 50वें जन्मदिन को राष्ट्रीय दिवस के रूप में मनाया गया।
1940- आरसीए द्वारा पहला इलेक्ट्रॉन माइक्रोस्कोप दिखाया गया था।
1953- कोरिया और संयुक्त राष्ट्र सेना के बीच बीमार युद्ध बंदियों का आदान प्रदान हुआ था।
1960- एयर इंडिया के बेड़े में पहला जेट विमान बोइंग 707 शामिल हुआ।
1971- भारत ने अपना पहला टेस्ट क्रिकेट मैच जीता।
1972- अपोलो-16 अभियान छह घंटों तक संकट से जूझने के बाद चंद्रमा पर उतर गया। जॉन यंग और चार्ल्स ड्यूक की टीम चंद्रमा पर उतरने वाली इतिहास की पांचवीं टीम बनी।
1992- दुनिया का सबसे बड़ा मेला एक्सपो ’92, सेविले, स्पेन में खोला गया।
1997- इन्द्र कुमार गुजराल भारत के 12वें प्रधानमंत्री बने।
2006- भारत ने अपना पहला विदेशी सैन्य अड्डा ताजिकिस्तान में स्थापित करने की घोषणा की।
2008- महाराष्ट्र भाजपा के नेता और राष्ट्रीय महासचिव गोपीनाथ मुण्डे ने 2008 में अपने पद से इस्तीफ़ा दे दिया1
2011- भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के उपग्रह प्रक्षेपण यान 'पीएसएलवी' ने तीन उपग्रहों को सफलतापूर्वक अंतरिक्ष में स्थापित किया1
2012- अमेरिकी मीडिया ने भारत के अग्नि-5 मिसाइल के सफल परीक्षण पर कहा है कि इससे भारत को उसके पड़ोसी देश चीन के बराबर में खड़ा कर दिया है।...////...