भारतीय एवं विश्व इतिहास में 21 अप्रैल की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं
21-Apr-2022 07:58 AM 8020
नयी दिल्ली, 21 अप्रैल (AGENCY) भारतीय एवं विश्व इतिहास में 21 अप्रैल की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:- 1451 – लोदी वंश का संस्थापक बहलोल लोदी खां दिल्ली का शासक बना। 1526 – मुगल शासक बाबर और इब्राहिम लोदी के बीच पानीपत की पहली लड़ाई में इब्राहिम लोदी मारा गया। 1572 – फ्रांस और इंग्लैंड के बीच स्पेन के खिलाफ सैन्य समझौते पर हस्ताक्षर हुए। 1654 – इंग्लैंड और स्वीडन के बीच व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर। 1720 – बाजी राव प्रथम, पेशवा बालाजी विश्वनाथ के उत्तराधिकारी बने। 1739 – स्पेन और आस्ट्रिया के बीच शांति समझौते पर हस्ताक्षर किए गए। 1782 – थाईलैंड की राजधानी बैंकाक शहर की स्थापना हुई। 1895 – अमेरिका में विकसित पहले फिल्म प्रोजेक्टर 'पैनटॉप्टिकॉन' का प्रदर्शन किया गया। 1910 – टॉम सायर तथा हकलबरी फिन जैसे संजीदा किरदारों के रचियता अमेरिकी लेखक मार्क ट्वेन का निधन। 1938 – सारे जहां से अच्‍छा हिंदोस्‍ता हमारा... के रचियता उर्दू भाषा के मशहूर शायर मोहम्मद इकबाल का लाहौर में निधन। 1941 – यूनान ने नाजी जर्मनी के समक्ष आत्मसमर्पण किया। 1945 – दूसरे विश्व युद्ध के दौरान सोवियत संघ ने बर्लिन के बाहरी इलाके पर कब्जा किया। 1960 – ब्रासीलिया शहर को ब्राजील की राजधानी बनाया गया। 1967 – यूनान में सैन्य तख्तापलट हुआ। 1975 – दक्षिण वियतनाम के राष्ट्रपति गुएन वान थिऊ को इस्तीफा देने पर मजबूर किया गया। 1983 – ब्रिटेन में एक पाउंड का सिक्का पेश किया गया। 1987 – श्रीलंका की राजधानी कोलंबो में एक बम धमाके में सौ से अधिक लोगों की मौत हुई। 1996 – भारतीय वायु सेना के संजय थापर को पैराशूट के जरिए उत्तरी धुव्र पर उतारा गया। 2013 – आंकड़ों की बाजीगरी में मशीन को मात देने वाली शकुन्‍तला देवी का निधन हुआ।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^