भारतीय एवं विश्व इतिहास में 21 नवंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएं
21-Nov-2023 11:39 AM 9490
नयी दिल्ली 21 नवंबर (संवाददाता) भारतीय एवं विश्व इतिहास में 21 नवंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएं इस प्रकार है। 1877-प्रसिद्ध वैज्ञानिक थॉमस अल्वा एडिसन ने विश्व के सामने पहला फोनोग्राफ पेश किया। 1906-चीन ने अफीम के व्यापार पर रोक लगाई। 1921-प्रिंस ऑफ वेल्स (सम्राट एडवर्ड अष्टम) बाँबे (अब मुंबई) पहुंचे और कांग्रेस ने देशव्यापी हड़ताल का ऐलान किया। 1941-गुजरात की पहली मुख्यमंत्री आनंदीबेन पटेल का जन्म। 1947-आजादी के बाद देश में पहली बार डाक टिकट जारी किया गया। 1956-एक प्रस्ताव लाकर शिक्षक दिवस को स्वीकृति दी गई थी। 1962-भारत-चीन सीमा विवाद के दौरान चीन ने संघर्षविराम का ऐलान किया। 1963-केरल के थुंबा क्षेत्र से रॉकेट छोड़े जाने के साथ ही भारत का अंतरिक्ष कार्यक्रम शुरु हुआ। 1979-मक्का में काबा मस्जिद पर मुस्लिम उग्रवादियों का अधिकार। 1986-मध्य अफ्रीकी गणराज्य ने संविधान अंगीकार किया। 1999-चीन द्वारा अपने प्रथम मानव रहित अंतरिक्ष यान 'शेनझू' का प्रक्षेपण किया गया। 2001-संयुक्त राष्ट्र ने अफ़ग़ानिस्तान में अंतरिम प्रशासन के गठन का प्रस्ताव रखा। 2002-मुस्लिम लीग (कायदे आजम) के नेता जफ़रउल्ला ख़ान जमाली पाकिस्तान के प्रधानमंत्री निर्वाचित। 2005-श्रीलंका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे ने पूर्व प्रधानमंत्री रत्नसिरी विक्रमनायके को देश का नया प्रधानमंत्री नियुक्त किया। 2006-भारत और चीन ने नागरिक परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में साझा सहयोग बढ़ाने का फैसला किया। 2007-पैप्सिको चैयरमैन इंदिरा नूई को अमेरिकी इंडियन बिजनेस काउंसिल के निदेशक मंडल में शामिल किया गया। 2008-प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह ने वैश्विक मंदी के बावजूद भारत की आर्थिक विकास दर 8 प्रतिशत रहने की संभावना व्यक्त की। 2009-प्रसिद्ध शिक्षाविद्, हिंदी लेखक, साहित्यिक आलोचक और समाज सुधारक कल्याण मल लोढ़ा का निधन। 2021-प्रसिद्ध भारतीय पंजाबी गायिका गुरमीत बावा का निधन।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^