भारतीय एवं विश्व इतिहास में 22 मई की महत्वपूर्ण घटनाएं
22-May-2024 09:21 AM 9084
नयी दिल्ली, 22 मई (संवाददाता) भारतीय एवं विश्व इतिहास में 22 मई की महत्वपूर्ण घटनाएं इस प्रकार हैं:- 1420: ऑस्ट्रिया और सीरिया से यहूदियों को निकाला गया। 1545: एक विस्फोट में शेर शाह सूरी की मौत। 1540 में शेरशाह ने मुगल साम्राज्य को अपने हाथों में लिया था। 1570: थियेट्रम आर्बिस टेर्राम नाम से पहला एटलस प्रकाशित हुआ, इसमें कुल 70 नक्शे थे। 1712: सम्राट कैरेल छठी को हंगरी के राजा का ताज पहनाया गया। 1735: जॉर्ज हेडली ने ‘ट्रेड विंड’ की पहली व्याख्या प्रकाशित की। 1746: रूस और ऑस्ट्रिया सहयोग की संधि पर हस्ताक्षर किये। 1762: स्वीडन और प्रशिया ने शांति संधि पर हस्ताक्षर किये। 1772: राजा राम मोहन राय का जन्म। उन्हें भारतीय पुनर्जागरण का अग्रदूत और आधुनिक भारत का जनक कहा जाता है। 1906: राइट बंधुओं ने अपने फ्लाइंग मशीन के लिए अमेरिका से पेटेंट मिला। 1915: प्रथम विश्व युद्ध के दौरान इटली ने आस्ट्रिया, हंगरी तथा जर्मनी के खिलाफ युद्ध की घोषणा की। 1933: विश्व व्यापार दिवस पहली बार मनाया गया। 1936: भारत के पहले स्टेडियम की नींव बम्बई में लार्ड ब्रेबॉर्न ने रखी। 1960: चिली के दक्षिणी तट पर आए सबसे बड़े भूकंपों में से एक में 5,700 लोगों की मौत। 1963: भारत के पहले ग्लाइडर रोहिणी ने उड़ान भरी। 1972: अमेरिका के राष्ट्रपति रिचर्ड एम निक्सन मास्को पहुंचे। यह एक अमेरिकी राष्ट्रपति की सोवियत संघ की पहली यात्रा थी। 1980: मशहूर आर्केड गेम पेक-मेन लॉन्च हुआ। 1984: बछेन्द्री पाल दुनिया की सबसे ऊंची चोटी एवरेस्ट को फतह करने वाली पहली भारतीय महिला बनी। 1988: भारत ने स्वदेश में ही विकसित अन्तरमहाद्वीपीय बालिस्टिक प्रक्षेपास्त्र अग्नि का सफल परीक्षण किया। 1990: उत्तरी एवं दक्षिणी यमन के विलय के साथ संयुक्त यमन गणराज्य का उदय। 1992: बोस्रिया और हर्जेगोविना, क्रोएशिया और स्लोवेनिया संयुक्त राष्ट्र में शामिल हुए। 2003: अल्जीरिया में आये विनाशकारी भूकम्प में दो हज़ार से अधिक लोग मारे गये। 2008: संयुक्त राष्ट्र संघ की 47 सदस्यीय मानवाधिकार समिति में पाकिस्तान को शामिल किया गया। 2010: एयर इंडिया एक्सप्रेस बोइंग 737 मंगलौर में उतरते समय दुर्घटनाग्रस्त हुआ, 158 लोगों की मौत। 2020: देश में कोरोना वायरस के संक्रमण से मरने वालों की संख्या 3,583 हुई, संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 1,18,447 हुई।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^