भारतीय एवं विश्व इतिहास में 24 अगस्त की महत्त्वपूर्ण घटनाएं
24-Aug-2023 09:22 AM 6396
नयी दिल्ली 24 अगस्त (संवाददाता) भारतीय एवं विश्व इतिहास में 24 अगस्त की महत्त्वपूर्ण घटनाएं इस प्रकार है। 1600-ईस्ट इंडिया कम्पनी का पहला जहाज ‘हेक्टर’ सूरत के तट पर पहुंचा। 1690-कलकत्ता शहर का स्थापना दिवस। 1908-स्वतंत्रता सेनानी राजगुरु का जन्म। 1914-प्रथम विश्व युद्ध : जर्मन सेना ने नैमूर पर क़ब्ज़ा किया। 1924-भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनीतिज्ञ राम निवास मिर्धा का जन्म। 1969-वाराहगिरि वेंकट गिरि भारत के चौथे राष्ट्रपति बने 1974-फ़ख़रुद्दीन अली अहमद भारत के पांचवें राष्ट्रपति बने 1991-यूक्रेन सोवियत संघ से अलग होकर स्वतंत्र देश बना। 1995-उत्तरी अमेरिका में माइक्रोसॉफ्ट विन्डोज 95 की आम जनता के लिए शुरूआत। 1999-पाकिस्तान ने कारगिल ऑपरेशन के दौरान भारत द्वारा पकड़े गये 08 युद्धबंदियों को युद्धबंदी मानने से इंकार किया। 2000-बंगलादेश के पूर्व राष्ट्रपति मुहम्मद इरशाद को 05 वर्ष की सज़ा। 2002-अमेरिका के उप-विदेशमंत्री रिचर्ड आर्मिटेज ने भारत-पाकिस्तान से बातचीत शुरू करने का अनुरोध किया। 2004-फ़िलिस्तीनियों को अहिंसा का पाठ पढ़ाने अरुण गांधी रामल्ला पहुँचे। 2006-अंतर्राष्ट्रीय खगोलीय संघ ने प्लूटो (यम) का ग्रह का दर्जा समाप्त किया। 2008-पेइचिंग ओलंपिक का समापन। 2009-वेनेजुएला की स्टेफेनिया फर्नाडिज 'मिस यूनीवर्स-2009' चुनी गईं। 2011-मूडीज़ ने जापान की ऋण साख एए3 से घटाकर एए2 कर दी। 2015-अमेरिकी फुटबॉल खिलाड़ी और कोच चार्ली कॉफी का निधन। 2019-भारत सरकार के पूर्व मंत्री, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रमुख नेता अरुण जेटली का निधन। 2000-हिन्दी फ़िल्मों के प्रसिद्ध संगीतकार कल्याण जी का निधन।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^