भारतीय एवं विश्व इतिहास में 24 फ़रवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएं
24-Feb-2025 09:03 AM 2668
नयी दिल्ली 24 फरवरी (संवाददाता) भारतीय एवं विश्व इतिहास में 24 फ़रवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएं इस प्रकार है। 1483-प्रथम मुग़ल शासक बाबर का जन्म। 1739-करनाल में हुए युद्ध में फ़ारस पर सत्तासीन तुर्क नादिरशाह ने मुग़ल शहंशाह आलम की भारतीय सेना को हरा दिया। 1821-मैक्सिको ने स्पेन से स्वतंत्रता हासिल की। 1822-दुनिया के पहले स्वामी नारायण मंदिर का अहमदाबाद में उद्घाटन हुआ। 1831-दा ट्रीटि ऑफ़ डासिंग रेबिट क्रीक वह पहली संधि है जिसे भारतीय रिमूवल एक्ट से हटाने की घोषणा की गयी। 1882-संक्रामक बीमारी टीबी की पहचान आज ही के दिन की गई थी। 1894-निकारागुआ ने हाेंडुरास की राजधानी तेगुसिगालपा पर क़ब्ज़ा किया। 1895-क्यूबा में स्वतंत्रता प्राप्ति के लिये लड़ाई शुरु हुई। 1919-भारतीय राजनीतिज्ञ शारदा मुखर्जी का जन्म। 1924-प्रसिद्ध भारतीय गजल गायक और अभिनेता तलत महमूद का जन्म। 1976-अर्जेन्टीना में सेना प्रमुखों द्वारा बलात् सत्ता ग्रहण, राष्ट्रपति श्रीमती पैरों गिरफ्तार एवं संसद भंग। 1984-भारत की टेबल टेनिस खिलाड़ी मौउमा दास का जन्म। 1998-हिन्दी फ़िल्मों की प्रसिद्ध अभिनेत्री ललिता पवार का निधन। 2001-पाकिस्तान भारत से परमाणु निवारण के लिए वार्ता को तैयार। 2003-चीन के जिजियांग प्रान्त में भीषण भूकम्प से 257 मरे। 2004-रूस के राष्ट्रपति ब्लादीमीर पुतिन ने प्रधानमंत्री मिखाइल कास्यानोव को उनके पद से हटाया। 2006-फिलीपींस में तख्तापलट की कोशिश के बाद आपातकाल लागू। 2008-मुम्बई की शगुन साराभाई ने जोहांसवर्ग में मिस इण्डिया वर्ल्ड वाइड का खिताब जीता। 2009-केन्द्र सरकार ने सेवा कर उत्पाद शुल्क में कटौती की घोषणा की। 2011-भारतीय शिक्षा शास्त्री , अमर चित्रकथा के संस्थापक अनंत पै का निधन। 2013-राउल कास्त्रो को दूसरे कार्यकाल के लिये क्यूबा का राष्ट्रपति चुना गया। 2018-भारतीय सिनेमा की ख्यातिप्राप्त अभिनेत्रियों में से एक श्रीदेवी का निधन। 2021-पंजाबी भाषा के लोक और पॉप संगीत से जुड़े प्रसिद्ध गायक तथा अभिनेता सरदूल सिकंदर का निधन।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^