भारतीय एवं विश्व इतिहास में 25 अक्टूबर की महत्वपूर्ण घटनाएं
25-Oct-2024 12:50 PM 4422
नयी दिल्ली, 25 अक्टूबर (संवाददाता) भारतीय एवं विश्व इतिहास में 25 अक्टूबर की महत्वपूर्ण घटनाएं इस प्रकार हैं:- 1296 : संत ज्ञानेश्वर ने समाधि ली। 1415 : इंग्लैंड ने उत्तरी फ्रांस में एजिनकोर्ट की लड़ाई जीती। 1760 : जार्ज तृतीय ग्रेट ब्रिटेन के राजा बने। 1812 : अमेरिका फ्रिगेट यूनाइटेड स्टेट्स ने ब्रिटिश पोत मैसिडोनिया पर कब्जा किया। 1881 : स्पेन के महान चित्रकार, मूर्तिकार और बहुमुखी प्रतिभा के धनी पाब्लो पिकासो का जन्म। 1900 : यूनाइटेड किंगडम ने ट्रांसवाल पर कब्जा किया। 1902 : सांता मारिया ग्वाटेमाला में आये जबरदस्त भूकंप से 6000 लोगों की मौत। 1917 : बोल्शेविक (कम्युनिस्टों) व्लादिमीर इलिच लेनिन ने रूस में सत्ता प्राप्त की। 1920 : आयरलैंड के कॉर्क के मेयर टेरेंस मैकस्वीनी का 74 दिनों के भूख हड़ताल के बाद निधन। 1924 : ब्रिटिश अधिकारियों ने सुभाषचंद्र बोस को गिरफ्तार कर 2 साल के लिए जेल भेज दिया। 1944 : द्वितीय विश्व युद्ध में यू.एस.एस. टैंग पनडुब्बी अपने ही टारपीडो का शिकार हो गई। 1945 : चीन ने जापान से ताइपे पर अधिकार किया। 1947 : कश्मीर के महाराजा हरि सिंह ने भारत सरकार से पाकिस्तानी हमले के मद्देनजर मदद की अपील की। 1950 : चीन ने कोरिया की लड़ाई में उत्तर कोरिया का साथ देते हुए दक्षिण कोरिया के खिलाफ कदम रखा। 1951 : भारत में पहले आम चुनाव की शुरूआत हुई। 1964 : भारत ने अपना पहला स्वदेशी टैंक ‘‘विजयंत’ विकसित किया। 1983 : अमेरिकी सेना ने राष्ट्रपति रोनाल्ड रीगन के आदेश पर छोटे से कैरेबियाई द्वीप ग्रेनाडा पर कब्जा किया। 1990 : मेघालय के संस्थापक और राज्य के पहले मुख्यमंत्री विलियमसन अपांग संगमा का निधन। 1995 : प्रधानमंत्री नरसिम्हा राव ने संयुक्त राष्ट्र के 50वें वर्षगांठ सत्र को संबोधित किया। 2000 : अंतरिक्ष यान डिस्कवरी (यू.एस.ए.) 13 दिन के अभियान के बाद सकुशल वापस लौटा। 2001 : माइक्रोसॉफ्ट ने विंडोज एक्सपी जारी किया। 2005 : ईराक में नये संविधान को जनमत संग्रह में बहुमत के साथ मंजूरी मिली। 2007 : तुर्की के युद्ध विमानों ने उत्तरी इराक के पहाड़ी कुर्दिस्तान क्षेत्र में भारी बमबारी की। 2007 : एयरबस ए-380 की पहली यात्री उड़ान। 2008 : सिक्किम के पूर्व मुख्यमंत्री नर बहादुर भंडारी को छह माह की सज़ा सुनाई गई। 2009 : बगदाद में बम धमाकों से 155 लोगों की मौत और 721 घायल। 2012 : क्यूबा और हैती में ‘सैंडी’ तूफान से 65 लोगों की मौत, आठ करोड़ डॉलर का नुकसान। 2013 : नाइजीरिया में सेना ने आतंकवादी संगठन बोको हराम के 74 आतंकवादियों को मार गिराया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^