भारतीय एवं विश्व इतिहास में 26 फरवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएं इस प्रकार है।
26-Feb-2023 09:11 AM 2727
नयी दिल्ली 26 फरवरी (संवाददाता) भारतीय एवं विश्व इतिहास में 26 फरवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएं इस प्रकार है। 1994-प्रसिद्ध भारतीय फ्रीस्टाइल पहलवान बजरंग पूनिया का जन्म। 1995-कॉपीराइट मुद्दे पर सं.रा. अमेरिका एवं चीन के मध्य समझौता। 1999-पांच ग्रैमी अवार्ड जीतकर रैप गायिका लॉरिन हिल ने नया रिकार्ड बनाया। 2001-क्रिकेट के महानतम खिलाड़ी सर डॉन ब्रैडमैन का निधन। 2002-अफ़ग़ानिस्तान के अंतरिम प्रधानमंत्री हामिद करजई भारत की दो दिवसीय यात्रा पर नई दिल्ली पहुँचे। 2004-भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनीतिज्ञ शंकरराव चह्वाण का निधन। 2006-परमाणु परिशोधन पर ईरान और रूस में समझौता। 2007-नेपाल सरकार द्वारा नरेश की सम्पत्ति का राष्ट्रीयकरण करने की घोषणा। 2008-रेलमंत्री लालू प्रसाद यादव ने वर्ष 2008-09 का रेल बजट संसद में पेश किया। 2009-इलाहाबाद उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायधीश हेमन्त लक्ष्मण गोखले का स्थानान्तरण मद्रास उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायधीश के रूप में हुआ। 2011-अल्जीरिया के राष्ट्रपति ने अरब देशों की बदलती राजनीतिक स्थिति के कारण देश में 19 साल पहले लगाए गए आपातकाल को आधिकारिक रूप से समाप्त किया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^