भारतीय एवं विश्व इतिहास में 26 सितम्बर की प्रमुख घटनाएं
26-Sep-2023 09:09 AM 2681
नयी दिल्ली, 26 सितम्बर (संवाददाता) भारतीय एवं विश्व इतिहास में 26 सितम्बर की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:- 1580: ब्रिटिश नाविक फ्रांसिस ड्रेक समुद्री रास्ते से पूरे विश्व का चक्कर लगाकर वापस स्वदेश पहुंचे। 1629: स्वीडन और पोलैंड ने अल्टमार्क की शांति संधि पर हस्ताक्षर किये। 1786: ब्रिटेन और फ्रांस ने व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर किये। 1820: भारतीय समाज सुधारक, शिक्षाविद् और स्वतंत्रता सेनानी ईश्वर चन्द्र विद्यासागर का जन्म हुआ। 1919 : रोटरी क्लब ऑफ इंडिया की कलकत्ता में पहली बैठक हुई। 1923: जाने-माने अभिनेता देव आनंद का जन्म हुआ। 1932: पूर्व प्रधानमंत्री डॉ.मनमोहन सिंह का जन्म हुआ। 1944: सोवियत बलों ने एस्टोनिया पर कब्जा किया। 1953: अमेरिका और स्पेन ने रक्षा संधि पर हस्ताक्षर किये। 1954: जापान में तूफान से पांच नौकाएं डूबने से लगभग 1,600 लोगों की मौत। 1976: चीन ने लोप नोर में परमाणु परीक्षण किया। 1980: सोयुज 38 पृथ्वी पर लौटा। 1985: ट्यूनीशिया ने लीबिया के साथ राजनयिक संबंध खत्म किये। 1996: अंतरिक्ष यान एसटीएस 79 (अटलांटिस 17), पृथ्वी पर वापस लौटा। 1998 : सचिन तेंदुलकर ने एक दिवसीय क्रिकेट में 18वां शतक बनाकर विश्व रिकार्ड अपने नाम किया। 2007: वियतनाम के दक्षिणी शहर कैनथो में एक निर्माणाधीन पुल के ध्‍वस्त हो जाने से 62 श्रमिकों की मौत हो गई। 2010: स्कॉटलैंड के सहायता कर्मी लिंडा नॉरग्रोव और तीन अफगान सहयोगियों को अफगानिस्तान के कुनार प्रांत में तालिबान के सदस्यों ने अगवा कर लिया। 2013: सीरिया में रासायनिक हथियारों को खत्म करने को लेकर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्ताव को तैयार करने के लिए अमेरिका और रूस के बीच एक समझौता किया गया है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^