भारतीय एवं विश्व इतिहास में 27 अप्रैल की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं
27-Apr-2022 08:02 AM 2564
नयी दिल्ली, 27 अप्रैल (AGENCY) भारतीय एवं विश्व इतिहास में 27 अप्रैल की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं: 1526 - मुगल शासक बाबर, इब्राहिम लोदी को पराजित कर दिल्ली का बादशाह बना। 1662 - नीदरलैंड और फ्रांस ने सैन्य संधि पर हस्ताक्षर किये। 1748 - मुगल शासक मुहम्मद शाह का दिल्ली में निधन। 1878 - कलकत्ता विश्वविद्यालय ने विश्वविद्यालय शिक्षा क्षेत्र में महिलाओं की पात्रता को मंजूरी दी। 1908 - लंदन में चौथे ओलंपिक खेलों का शुभारंभ। 1941 - जर्मनी की सेना ने एथेंस (यूनान) पर कब्जा किया। 1942 - अमेरिका के ओकलाहोमा प्रांत में तूफान के कारण 100 लोगों की मौत 1960 - नयी दिल्ली में नेशनल डिफेंस कॉलेज की स्थापना। 1961 - अमेरिकी अंतरिक्ष केंद्र नासा ने गामा किरणों के अध्ययन के लिए पृथ्वी की कक्षा में उपग्रह एक्सप्लोरर 11 को स्थापित किया। 1961 - सिएरा लियोन ने ब्रिटेन से स्वाधीनता की घोषणा की। 2011 - अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति बराक ओबामा ने अपने जन्मदिन को लेकर हुए विवाद के बाद सार्वजनिक तौर पर अपना जन्म प्रमाण पत्र जारी किया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^