भारतीय एवं विश्व इतिहास में 28 अगस्त की महत्वपूर्ण घटनाएं
28-Aug-2023 09:19 AM 5865
नयी दिल्ली 28 अगस्त (संवाददाता) भारतीय एवं विश्व इतिहास में 28 अगस्त की महत्वपूर्ण घटनाएं इस प्रकार है। 1600-मुग़लों ने अहमदनगर पर क़ब्ज़ा किया। 1845-प्रसिद्ध पत्रिका साइंटेफिक अमरीकन का पहला संस्करण छपा। 1858-उंगलियों के निशान को पहचान बनाने वाले ब्रिटिश विलियम जेम्‍स हर्शेल का जन्‍म। 1904-कलकत्ता से बैरकपुर तक प्रथम कार रैली का आयोजन 1913-भोपाल सियासत की राजकुमारी एवं भारत की पहली महिला पायलट आबिदा सुल्तान का जन्म। 1914-प्रथम विश्‍व युद्ध की शुरुआत हुई। 1916-प्रथम विश्‍वयुद्व में इटली ने जर्मनी के खिलाफ युद्व की घोषणा की। 1928-भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के भूतपूर्व अध्यक्ष एम.जी.के. मेनन का जन्म। 1956-इंग्‍लैड ने ऑस्‍ट्रेलिया को हराकर एशेज पर कब्‍जा जमाया। 1972-साधारण बीमा कारोबार राष्ट्रीयकरण बिल पारित किया गया। 1984-सोवितय संघ ने भूमिगत परमाणु परीक्षण किया। 1986-भाग्‍यश्री साठे शतरंज में ग्रैंडमास्‍टर बनने वाली पहली महिला बनी। 1990-ईराक ने कुवैत को अपना 19वाँ प्रान्त घोषित किया। 1992-कॉमनवेल्थ गेम्स, 2022 में भारत के लिये कांस्य पदक जीतने वाली खिलाड़ी अन्नू रानी का जन्म। 1996-इंग्लैंड के प्रिंस चार्ल्स और उनकी पत्नी डायना ने औपचारिक तौर पर तलाक लिया। 1999-मेजर समीर कोतवाल आसाम में उग्रवादियों के एक गुट के साथ लडाई में शहीद हो गये। 2000-ताइवान के राष्ट्रपति चुने शुई बियान द्वारा चीन के साथ एकीकरण के विकल्प को स्वीकार करने का संकेत, संयुक्त राष्ट्र में सहस्त्राब्दि विश्व धार्मिक शिखर सम्मेलन शुरू। 2001-भारत-पाक सीमा पर गोलीबारी, पाकिस्तान के 08 सैनिक मरे। 2006-दुनिया की सबसे बड़ी महिला मारिया एस्टर डी. कापोविला का इक्वेडोर में निधन। 2008-प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने बिहार में आयी बाढ़ को राष्ट्रीय आपदा घोषित किया। 2011-वेद, वेदांग, संस्कृत, व्याकरण एवं भाषा विज्ञान के अप्रतिम विद्धान कपिल देव द्विवेदी का निधन। 2013-गुजरात के वडोदरा शहर में तीन मंजिला इमारत ढहने से 11 लोगों की मौत। 2017- पी.वी. सिंधु ने बैडमिंटन विश्व चैंपियनशिप में रजत जीता।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^