भारतीय एवं विश्व इतिहास में 30 दिसंबर की महत्वपूर्ण घटनाएँ
30-Dec-2022 07:59 AM 1344
नयी दिल्ली, 30 दिसंबर (संवाददाता) भारत और विश्व के इतिहास में 30 दिसंबर की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं- 1703- जापान की राजधानी टोक्यो में भूकम्प से 37 हजार लोगों की मौत। 1865- सुप्रसिद्ध अंग्रेजी उपन्यासकार, कवि और पत्रकार रुडयार्ड किपलिंग का महाराष्ट्र के बंबई में जन्म। 1873- अमेरिका के न्यूयार्क में माप तौल के लिए मेट्रोलाॅजिकल सोसायटी का गठन। 1906- अखिल भारतीय मुस्लीम लीग की ढाका में स्थापना। 1919- लंदन में वकालत के लिए प्रथम महिला विद्यार्थी का प्रवेश। 1922- सोवियत संघ (यूएसएसआर) की स्थापना हुई। 1935- प्रथम भारतीय शतरंज मास्टर मैनुअल आरों का जन्म। 1938- वीके जोरिकिन ने इलेक्ट्रॉनिक टेलीविजन सिस्टम का पेटेंट कराया। 1943- स्वतंत्रता सेनानी सुभाष चंद्र बोस ने पोर्ट ब्लेयर में भारत की आजादी का झंडा फहराया। 1947- रोमानिया के नरेश का त्यागपत्र के साथ देश में राजशाही का अंत हुआ और लोकतंत्र की स्थापना हुई। 1949- भारत ने चीन को मान्यता दी। 1971- जाने माने भारतीय वैज्ञानिक विक्रम साराभाई का निधन। 1975- हिन्दी के कवि और ग़ज़लकार दुष्यंत कुमार का निधन। 2002- आस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड से चौथा एशेज टेस्ट जीता। 2006- इराक के पूर्व कथित तानाशाह सद्दाम हुसैन को फ़ाँसी दी गई। 2007- स्वर्गीय बेनजीर भुट्टो के पुत्र बिलावल को पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी का अध्यक्ष चुना गया। 2012- पाकिस्तान के बलूचिस्तान में आत्मघाती हमले में 19 लोगों की मौत हुई। 2018- भारत के प्रसिद्ध फ़िल्म निर्माता व निर्देशक मृणाल सेन का निधन।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^