भारतीय एवं विश्व इतिहास में 30 जून की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ
30-Jun-2023 08:45 AM 7787
नयी दिल्ली 30 जून (संवाददाता) भारतीय एवं विश्व इतिहास में 30 जून की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ इस प्रकार है। 1894-सोलबॉन पेरिस में अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति की स्थापना। 1911-भारतीय साहित्यकार नागार्जुन का जन्म। 1914-दक्षिण अफ्रीका में भारतीयों के अधिकारों के लिये आंदोलन करने के दौरान राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को पहली बार गिरफ्तार किया गया। 1917-भारत के प्रसिद्ध दिग्गज राजनेता, उद्योगपति, शिक्षाविद और विचारक दादा भाई नौरोजी का निधन। 1928-हिन्दी फ़िल्मों के प्रसिद्ध संगीतकार कल्याणजी का जन्म। 1933-फासीवाद के खिलाफ एंटवर्प में 50 हजार लोगों ने प्रदर्शन किया। 1937-दुनिया का पहला इमरजैंसी नंबर 999 लंदन में जारी किया गया था। 1938-बच्चों का पसंदीदा कार्टून सुपरमैन पहली बार कॉमिक्स (डीसी कॉमिक्स एक्शन सीरीज भाग-1) में नज़र आया। 1947-भारत के विभाजन की घोषणा के बाद बंगाल और पंजाब के विभाजन के लिए बाउंडरी कमीशन के सदस्यों की घोषणा की गई। 1948-ब्रिटिश सेना की अंतिम टुकड़ी इजरायल छोड़ स्वदेश रवाना हुयी। 1953-जनसंघ के संस्थापक श्यामाप्रसाद मुखर्जी की कश्मीर में कैद के दौरान मौत हो गई। 1960-अमेरिका ने क्यूबा से चीनी का आयात बंद करने का निर्णय लिया। 1962-रवांडा और बुरूंडी देश स्वतंत्र हुये। 1966-आज ही के दिन अमेरिका में बॉक्सर और एक्टर माइक टाइसन का जन्म। 1980-भारतीय प्रधानमंत्री इंदिरा गाँधी के बड़े पुत्र संजय गाँधी एक विमान दुर्घटना में मारे गए। 1985-लेबनान में बंधक बनाए गए 39 अमेरिकी नागरिक गिरफ्तार किए गए। 1990-पूर्वी और पश्चिमी जर्मनी ने अपनी अर्थव्यवस्था का विलय किया। 1994-फ्रांस के तोलूज़ में ए-330 एयरबस विमान के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से सात लोग मारे गये। 1997-हांगकांग पर से ब्रिटिश हुकूमत खत्म हुई। 2000-अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन ने इलेक्ट्रॉनिक हस्ताक्षर को कानूनी मान्यता दी। 2002-ब्राजील ने जर्मनी को 2-0 से हराकर फ़ुटबाल के विश्व कप पर कब्ज़ा किया। 2005-स्पेन में समलैंगिक विवाह को कानूनी मान्यता दी गयी। 2006-फ़ुटबाल विश्वकप में जर्मनी ने अर्जेन्टीना को हराया। 2007-संयुक्त राष्ट्र महासभा ने आम सहमति से शांति रक्षण विभाग के बंटवारे का निर्णय किया। 2008-रविकांत, उमा शंकर चौधरी व विमल चन्द्र पाण्डेय को संयुक्त रूप से भारतीय ज्ञानपीठ का नवलेखन पुरस्कार प्रदान किया गया। 2012-मोहम्मद मुर्सी मिस्र के राष्ट्रपति बने।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^