भारतीय एवं विश्व इतिहास में 30 जुलाई की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं
30-Jul-2022 08:35 AM 1672
नयी दिल्ली 30 जुलाई (AGENCY) भारतीय एवं विश्व इतिहास में 30 जुलाई की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:- 1836- अमेरिका के हवाई में अंग्रेजी भाषा का पहला अखबार प्रकाशित हुआ। 1882- प्रसिद्ध क्रांतिकारी एवं स्वतंत्रता सेनानी सत्येंद्रनाथ बोस का जन्म। 1886- देश की पहली महिला विधायक और समाज सुधारक एस. मुथुलक्ष्मी रेड्डी का जन्म। 1909- राइट बंघुओं ने सेना के लिए पहला विमान बनाया। 1912- जापान के सम्राट मेजी का निधन। 1930- एनबीसी रेडियो पर डेथ वैली डेज का पहला प्रसारण हुआ। 1942- जर्मन की सेना ने बेलारूस के मिंस्क में 25000 यहूदियों की हत्या की। 1957- एक्सपोर्ट रिस्क इंस्योरेंस कॉर्पोरेशन आफ इंडिया (प्राइवेट) लिमिटेड की स्थापना। 1966- ब्रिटेन ने फुटबॉल का विश्वकप पहली बार जीता। 1980- वानूआतो देश को स्वतंत्रता मिली। 2002- कनाडा ने अलकायदा सहित सात समूहों को आतंकवादी संगठन घोषित किया। 2007- चीनी वैज्ञानिकों ने झेंगझाऊ में करीब 50 लाख साल पुरानी चट्टानों की खोज की। 2012- उत्तरी ग्रिड में खराबी के चलते दिल्ली सहित सात राज्यों में बिजली गुल। 36 करोड़ लोग प्रभावित। 2014- महाराष्ट्र में भूस्खलन में फंसे 150 लोगों में से 20 लोग मारे गए। 2019- भारत के प्रसिद्ध अर्थशास्त्री सुबीर गोकर्ण का निधन।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^