भारतीय एवं विश्व इतिहास में 30 सितंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएं
30-Sep-2023 10:30 AM 1475
नयी दिल्ली 30 सितंबर (संवाददाता) भारतीय एवं विश्व इतिहास में 30 सितंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएं इस प्रकार है। 1681- नीदरलैंड एवं स्वीडन ने शांति समझौते पर हस्ताक्षर किये। 1687- औरंगजेब ने हैदराबाद के गोलकुंडा के किले पर क़ब्जा किया। 1898- अमेरिकी शहर न्यूयॉर्क की स्थापना हुई। 1870 : फ्रांस के भौतिक वैज्ञानिक जीन बैप्टिस्ट पेरिन का जन्म। उन्हें 1926 में भौतिकी के नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। 1922- प्रसिद्ध निर्माता-निर्देश ऋषिकेश मुखर्जी का जन्म हुआ। 1929- मनुष्य को ले जाने योग्य पहले रॉकेट ने उड़ान भरी। 1967- अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) ने मौद्रिक प्रणाली में सुधार किया। 1067- पाकिस्तान और यमन संयुक्त राष्ट्र में शामिल हुए। 1984- उत्तर कोरिया और दक्षिण कोरिया ने 1945 के बाद पहली बार सीमा खोली। 1993- भारत के महाराष्ट्र राज्य के औरंगाबाद में भूकंप के कारण 10,000 हज़ार से अधिक लोग मारे गए एवं लाखों बेघर हो गए। 1994- प्रसिद्ध कवयित्री एवं लेखिका समुत्रा कुमारी सिन्हा का निधन हुआ। 2001- कांग्रेस नेता माधवराव सिंधिया का निधन। 2002- पाकिस्तान को कट्टरपंथी मुसलमानों ने एक मंदिर को तोड़ा, चीन ने भारत के साथ स्वेच्छा वार्ता को और सार्थक बनाने की इच्छा व्यक्त की। 2003- विश्वनाथन आनंद ने विश्व रैपिड शतरंज चैम्पियनशिप जीती। 2005 : डेनमार्क के एक अखबार ने पैगम्बर मोहम्मद साहब का कार्टून छापा, जिसका दुनियाभर के मुसलमानों ने कड़ा विरोध किया। 2005- समाचार एजेंसी रायटर ने इराक में अमेरिकी सेना द्वारा पत्रकारों का दमन करने का आरोप लगाया। 2007- परवेज मुशर्रफ़ को दुबारा वर्दी में राष्ट्रपति बनने से रोकने के लिए विपक्ष के 236 सांसदोंं-विधायकोंं ने त्यागपत्र दिया। 2008 : जोधपुर के एक हिंदू मंदिर में बम की अफवाह फैलने के बाद मची भगदड़ में 224 लोगों की मौत। 2009- प्रख्यात पार्श्व गायक मन्ना डे को 2007 के प्रतिष्ठित दादा साहब फाल्के पुरस्कार के लिए चुना गया। 2009 : पश्चिमी इंडोनेशिया में 7.6 तीव्रता का भूकंप आने से 1100 लोगों की मौत। 2010- इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ पीठ ने विवादित बाबरी मस्जिद मामले में जमीन को तीन हिस्सों में बांटकर रामलला, निर्मोही अखाड़े और वक्फ बोर्ड को एक-एक हिस्सा देने का फैसला सुनाया। 2020 : भारत ने ओडिशा स्थित एक प्रक्षेपण स्थल से ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल का सफल प्रायोगिक परीक्षण किया। 2020 : बाबरी मस्जिद विध्वंस मामले में सीबीआई की एक विशेष अदालत ने सभी 32 अभियुक्तों को बरी किया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^