भारतीय एवं विश्व के इतिहास में 28 मई की प्रमुख घटनाएं
28-May-2023 09:07 AM 1531
नयी दिल्ली, 28 मई (संवाददाता) भारत एवं विश्व इतिहास में 28 मई की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:- 1414- खिज्र खां ने दिल्ली की गद्दी पर कब्जा कर सैय्यद वंश की नींव रखी। 1674- जर्मनी की संसद ने फ्रांस के खिलाफ युद्ध की घोषणा की। 1883- स्वतंत्रता सेनानी विनायक दामोदर सावरकर का जन्म। 1908- जासूसी उपन्यास जेम्स बॉन्ड के लेखक इयान फ्लेमिंग का जन्म। 1918- अजरबैजान स्वतंत्र हुआ और उसने स्वयं को लाेकतांत्रिक गणराज्य घोषित किया। 1923 - प्रसिद्ध अभिनेता एवं तेलुगू देशम पार्टी के संस्थापक एन टी रामाराव का जन्म। 1940- द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान बेल्जियम ने जर्मनी से हार मानी। 1952- यूनान में महिलाओं को मताधिकार मिला। 1956- फ्रांस ने अपने सभी भारतीय उपनिवेशों को भारत को सौंपा। 1959- अमेरिका ने दो बंदरों को अंतरिक्ष में सफलतापूर्वक भेजा। 1961- मानवाधिकार संगठन एमनेस्टी इंटरनेशनल की स्थापना। 1963- बंगाल की खाड़ी में आये चक्रवाती तूफान से करीब 22 हजार लोगों की मौत। 1964- प्रसिद्ध फिल्म निर्माता निर्देशक महबूब खान का निधन। 1965- धनबाद की ढोरी खदान में आग और विस्फोट से 400 लोगों की मौत। 1971- तत्कालीन सोवियत रूस ने मंगल ग्रह पर उतरने वाले पहले अंतरिक्ष यान मार्स-3 का प्रक्षेपण किया। 1989- मारथाकवली डेविड भारत की पहली और विश्व की दूसरी महिला ईसाई पादरी बनी। 1996- रूस विद्रोही प्रांत चेचन्या को अधिकतम स्वायत्ता देने पर सहमत हुआ। 1996- तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने इस्तीफा दिया। 1998- पाकिस्तान ने पहला परमाणु परीक्षण किया। 2002- नेपाल में आपातकाल लगा। 2008- नेपाल में 240 वर्षों से चली आ रही राजशाही का अंत। 2008- अमेरिका ने आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के चार नेताओं पर वित्तीय प्रतिबंध लगाये। 2010- पश्चिम बंगाल में पश्चिम मिदनापुर जिले में ट्रेन दुर्घटना में कम से कम 141 यात्रियों की मौत हुई। 2012- भारतीय राजनेता मुलायम सिंह यादव लंदन में 'अंतर्राष्ट्रीय जूरी पुरस्कार' से सम्मानित। 2016- भारतीय अभिनेता सुरेश चटवाल का निधन। 2018 - बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने नई दिल्‍ली में दो गड्ढों पर आधारित ट्विन पिट टॉयलेट टेक्‍नाेलाॅजी को लोकप्रिय बनाने के अभियान का शुभारम्‍भ किया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^