भारतीय किसान संघ का आठ सितंबर को जिला मुख्यालय पर धरना
07-Sep-2021 11:40 PM 8640
नयी दिल्ली 07 सितंबर (AGENCY) भारतीय किसान संघ किसानों की समस्यायों को लेकर आठ सितंबर को सभी जिला मुख्यालयों पर सांकेतिक धरना-प्रदर्शन करेगा । संघ के महामंत्री बद्री नारायण चौधरी ने आज यहां संवाददाताओं को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि देशभर के किसानों में आक्रोश एवं अशांति का मुख्य कारण किसानों को उनकी उपज का लागत आधारित लाभकारी मूल्य नही मिलना है। न्यूनतम समर्थन मूल्य तय होने के बावजूद मंडियों में किसानों की उपज उससे कम मूल्य मे बिकती है। कृषि उत्पादों के मूल्य को हमेशा नियंत्रित रखा गया, जिससे स्वतंत्र बाजार व्यवस्था विकसित नहीं हो सकी, और अब कृषि आदान तो महंगे होते जा रहे हैं, परंतु न्यूनतम समर्थन मूल्य बहुत पीछे छूट गया है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^