भारतीय महिला हॉकी टीम को ऑस्ट्रेलिया ने 2-1 से हराया
15-Jun-2025 06:24 PM 1782
लंदन, 15 जून (संवाददाता) भारतीय महिला हॉकी टीम को एफआईएच हॉकी प्रो लीग 2024-25 के रविवार को खेले गये मैच में ऑस्ट्रेलिया के हाथों 1-2 से हार का सामना करना पड़ा। आज यहां ली वैली हॉकी एंड टेनिस सेंटर में खेले गये मुकाबले में वैष्णवी विट्ठल फाल्के ने तीसरे मिनट में गोलकर भारतीय महिला टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई। इसके बाद दूसरे और तीसरे क्वार्टर में दोनों टीमें कई और मौकों पर गोल करने में विफल रही। तीसरे क्वार्टर में ऑस्ट्रेलिया ने अपना तेज आक्रमण जारी रखा और उसे 37वें मिनट में एमी लॉटन ने गोलकर सफलता दिलाई। इसी के साथ स्कोर 1-1 से बराबर हो गया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^