भारतीय परम्पराओं को बचाने की जरुरत-तिवारी
12-Jan-2024 10:30 PM 2136
जयपुर 12 जनवरी (संवाददाता) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) किसान मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री राम नरेश तिवारी ने भारतीय परम्पराओं को बचाने की जरुरत बताते हुए कहा है कि भारत को पुन: आगे बढ़ाने के लिए विज्ञान और परम्परा को बचाना और उसे आगे बढ़ाना होगा। श्री तिवारी शुक्रवार को यहां विज्ञान भारती एवं सनराइज कृषि भूमि विकास एवं अनुसंधान प्रा.लि. जयपुर के संयुक्त तत्वावधान में राष्ट्रीय युवा दिवस (स्वामी विवेकानंद जयंती) के उपलक्ष्य में राज्य स्तरीय कार्यक्रम “विवेकानंद दर्शन : विज्ञान एवं अध्यात्म सेतु” में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि भारत में दो परम्पराएं चली है जिसके आधार पर भारत जागृत रहा है। एक तो ऋषि औ दूसरी कृषि परम्परा। इनमें ऋषि परम्परा से सारे विषय निकले है और समाज में जीने की कला एवं ज्ञान दिया है। कृषि परम्परा के तहत ही गाय माता आती है और तैतीस करोड़ देवी देवताओं की जननी गाय माता हैं। इसलिए भारत इन दो परम्पराओं के आधार पर जागृत हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^