भारतीय फ्रीस्टाइल कुश्ती टीम ने आठ स्वर्ण के साथ जीता एशियाई खिताब
22-Jun-2022 11:21 PM 4397
बिश्केक, 22 जून (AGENCY) भारतीय फ्रीस्टाइल कुश्ती टीम ने बुधवार को चार स्वर्ण, दो रजत और दो कांस्य पदक के साथ एशियाई कुश्ती चैम्पियनशिप का खिताब जीत लिया। चैम्पियनशिप में बुधवार को शेष सात भार वर्गों के मुकाबले हुए जिसमें भारतीय पहलवानों ने तीन स्वर्ण, एक रजत और दो कांस्य पदक जीते। भारत ने चैम्पियनशिप में 188 पॉइंट के साथ पहला स्थान हासिल किया, जबकि कज़ाकस्तान को 150 पॉइंट के साथ दूसरे स्थान पर संतोष करना पड़ा। उज़्बेकिस्तान 145 पॉइंट के साथ तीसरा स्थान पर रहा। भारत की ओर से निंगप्पा ने 45 किलो में, शुभम ने 48 किलो में और वैभव पाटिल ने 55 किलो में स्वर्ण जीता, जबकि प्रतीक देशमुख ने 110 किलो में रजत हासिल किया। नरसिंह पाटिल (51 किलो) और सौरभ (60 किलो) ने भारत को दो कांस्य पदक दिलाये। अंडर-23 प्रतियोगिता गुरुवार से ग्रेको रोमन स्टाइल के साथ शुरू होगी।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^