भारतीय पुरुष हॉकी टीम करीबी मुकाबले में नीदरलैंड से 2-1 से हारी
08-Jun-2025 06:23 PM 7682
एम्स्टेलवीन, 08 जून (संवाददाता) भारतीय पुरुष हॉकी टीम को एफआईएच हॉकी प्रो लीग 2024-25 में नीदरलैंड के खिलाफ करीबी मुकाबले में 2-1 से हार का सामना करना पड़ा है। एम्स्टेलवीन में वेगनर हॉकी स्टेडियम में खेले गये मुकाबले में पहले हाफ के शुरुआती चरणों में भारतीय टीम ने उम्मीदों पर खरा उतरते हुए कप्तान हरमनप्रीत सिंह के पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदलकर अपनी टीम को बढ़त दिलाई। हालांकि, मेजबान टीम ने जोरदार वापसी की और अंततः थिज वैन डैम के दो गोल दागे। इसमे 58वें मिनट में किया गया विजयी गोल भी शामिल था। प्रतियोगिता में अभी सात मैच बाकी हैं और भारत फिलहाल 15 अंकों के साथ अंक तालिका में चौथे स्थान पर है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^