भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने बेल्जियम को 4-3 से हराया
22-Jun-2025 11:06 PM 7928
एंटवर्प, 22 जून (संवाददाता) भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने बेल्जियम के खिलाफ 4-3 की शानदार जीत के साथ एफआईएच हॉकी प्रो लीग 2024-25 में अभियान का समापन किया। आज यहां वागेनर स्टेडियम में रविवार को खेले गए मुकाबले में भारतीय टीम के लिए सुखजीत सिंह ने (21वें, 35वें) मिनट में, अमित रोहिदास ने (36वें) और हरमनप्रीत सिंह ने (59वें) मिनट में गोलकर भारत की जीत सुनिश्चित की और आयरलैंड से 14 अंक आगे आठवें स्थान पर रहते हुए अपना अभियान समाप्त किया। बेल्जियम की ओर से आर्थर डी स्लोवर ने (आठवें) मिनट, थिब्यू स्टॉकब्रोक्स ने (34वें) और ह्यूगो लैबोचेरे ने (41वें) मिनट में ने गोल किए। सुखजीत और दिलप्रीत सिंह के लिए यह यादगार मैच था। यह उनके अंतररार्ष्टीय करियर का 100वां था।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^