भारी बहुमत से इंडिया समूह की सरकार बनेगी: केजरीवाल
30-May-2024 07:19 PM 8868
संगरूर 30 मई (संवाददाता) आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल एवं पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने गुरुवार को संगरूर से आप उम्मीदवार गुरमीत सिंह मीत हेयर के लिये चुनाव प्रचार किया। श्री केजरीवाल ने कहा कि संगरूर मुख्यमंत्री भगवंत मान का गृह क्षेत्र है। इसलिये यहां से आप उम्मीदवार मीत हेयर को सबसे ज्यादा मार्जिन से जितायें, ताकि हम केंद्र सरकार से आसानी से पंजाब का काम करवा सकें और पंजाब के सभी बकाया धन जारी करवा सकें। उन्होंने कहा कि अभी श्री मान को केंद्र सरकार और राज्यपाल के साथ अकेले लड़ना पड़ रहा है। केंद्र सरकार अपने राज्यपाल के माध्यम से पंजाब सरकार को लगातार परेशान कर रही है। अगर पंजाब से हमारे 13 सांसद होंगे, तो ये सभी संसद में श्री मान के हाथ और आवाज बनेंगे और उनके साथ मिलकर केन्द्र सरकार और राज्यपाल से पंजाब के हकों के लिये लड़ाई लड़ेंगे।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^