भारोत्तोलन : छठे स्थान पर रहीं पूर्णिमा
03-Aug-2022 10:55 PM 9020
बर्मिंघम, 03 अगस्त (AGENCY) भारतीय महिला भारोत्तोलक पूर्णिमा पांडे राष्ट्रमंडल खेल 2022 के 87+ किग्रा फाइनल में छठे स्थान पर रहीं, जबकि इंग्लैंड की एमिली कैंपबेल ने खेल रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण पदक हासिल किया। पूर्णिमा ने स्नैच में 103 किग्रा और क्लीन एंड जर्क में 125 किग्रा के सफल प्रयासों के साथ कुल 228 किग्रा की लिफ्ट दर्ज की। उनके छह प्रयासों में से केवल दो सफल रहे जिसकी वजह से वह छठे स्थान पर आ गयीं। दूसरी ओर, कैंपबेल ने स्नैच में 124 किग्रा और क्लीन एंड जर्क में 162 किग्रा के सर्वश्रेष्ठ प्रयासों के साथ पहला स्थान हासिल किया। उन्होंने कुल लिफ्ट (286 किग्रा) का नया राष्ट्रमंडल खेल रिकॉर्ड भी बनाया। समोआ की फीगैगा स्टोअर्स ने प्रतियोगिता में रजत पदक प्राप्त किया, जबकि ऑस्ट्रेलिया की करिज़मा टैरेंट को कांस्य हासिल हुआ।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^