18-Feb-2022 11:46 PM
1841
दुमका, 18 फरवरी (AGENCY) झारखंड विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक दल के नेता और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने राज्य की हेमंत सोरेन सरकार को सभी मोर्चे पर विफल करार दिया और कहा कि यह सरकार जानबूझ कर भाषा एवं खतियान विवाद को हवा दे रही है।
श्री मरांडी संताल परगना के तीन दिवसीय दौरे के क्रम में शुक्रवार को दुमका जिले के सुदूरवर्ती गोपीकांदर प्रखंड क्षेत्र जनता के समस्याओं से रूबरू हुए और उनकी समस्याओं के निदान की दिशा में पहल करने का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि वे संथाल परगना के जनता की समस्या से अवगत होने के लिए तीन दिवसीय दौरे पर आए हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में झामुमो, कांग्रेस और राजद महागठबंधन की सरकार 26 महीने का कार्य काल पूरा कर चुकी है फिर भी चुनाव के दौरान जनता से किए वादे में एक को भी को पूरा करने में पूरी तरह विफल साबित हुई है । उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास की सरकार ने आदिम जनजाति पहाड़िया समुदाय को उनके घर तक राशन पहुंचाने किया था, लेकिन वर्तमान हेमंत सोरेन सरकार उन सभी योजनाओं और व्यवस्था को दरकिनार करते आमलोगों का राशन खत्म कर रही है।
भाजपा नेता ने कहा कि झारखंड गठन के 22 साल के इतिहास में जब भी हमारी सरकार आई किसी ने आज तक झारखंड की खनिज संपदाओं का कभी दुरुपयोग नहीं किया और न ही तानाशाह की तरह उसे बेचा लेकिन वर्तमान सरकार खनिज संपदा और बालू की तस्करी करने पर उतारू हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार भाषा और 1932 के खतियान के विवाद को हवा दे रही है। उन्होंने इसको लेकर उठ रहे विवाद के संबंध में पूछने पर कहा कि राज्य की वर्तमान सरकार जितनी भी झूठे वादे किए हैं उसे पूरा करने में विफल रही है। इसका परिणाम यह है कि झारखंड के हर वर्ग की जनता आज आंदोलन पर उतारू है।...////...