भदोही में 22वीं पुण्यतिथि याद की गई फूलन देवी
25-Jul-2023 07:11 PM 5355
भदोही 25 जुलाई (संवाददाता) उत्तर प्रदेश में भदोही की पूर्व सांसद दस्यू सुंदरी फूलन देवी को उनकी 22वीं पुण्यतिथि पर मंगलवार को सपा कार्यकर्ताओं ने श्रद्धाजंलि अर्पित की। सपा कार्यकर्ताओं ने भदोही शहर के फूलन देवी तिराहे पर पहुंचकर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। समाजवादी पार्टी के भदोही जिला प्रवक्ता अलीशेर खान फूलन देवी को संघर्षों का प्रतीक, पीड़ितों और शोषितों का प्रेरणास्रोत बताया। फूलन देवी तिराहे पर मौजूद भदोही की पूर्व सांसद दस्यू सुंदरी फूलन देवी की प्रतिमा पर पहुंचे बड़ी संख्या में सपाईयों ने पुष्प अर्पित करते हुए पुण्यतिथि बलिदान दिवस के रूप में मनाया है। इस मौके पर समाजवादी युवजन सभा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष आरिफ सिद्दीकी, सपा जिला सचिव राज कुमार यादव, समाजवादी व्यापार सभा के भदोही जिलाध्यक्ष देवा जायसवाल, युवजन सभा के जिलाध्यक्ष बाबा बिंद समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^