भदोही:दहेज मामले में हत्यारोपी को भेजा गया जेल
18-Aug-2023 06:39 PM 2013
भदोही, 18 अगस्त (संवाददाता) उत्तर प्रदेश की भदोही पुलिस ने दहेज की मांग करने और न मिलने पर पत्नी की हत्या करने के आरोपी पति को शुक्रवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि औराई थाना क्षेत्र के घटमा पुर (चकापुर) गांव में गत 11 अगस्त 2023 को विवाहिता (22 वर्ष) का शव फांसी के फंदे से लटकता हुआ पाया गया था। घटना के सम्बंध में मृतका के पिता से प्राप्त तहरीर के आधार पर पुलिस ने ससुराली जनों के विरुद्ध दहेज की मांग व प्रताड़ित कर हत्या करने के आरोप में मु0अ0सं0-180/23 धारा-498ए, 304बी भा0द0वि0 व 3/4 डीपी एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया था।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^