भगवान महावीर के अहिंसा आदर्श को अपनाते हुए करे कार्य-बागडे
24-Oct-2024 09:47 PM 6407
जयपुर, 24 अक्टूबर (संवाददाता) राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने भगवान महावीर के अहिंसा, अपरिग्रह और मानव मात्र ही नहीं जीव जंतुओं तक के प्रति करूणा रखते कार्य करने के संदेश आज भी प्रासंगिक बताते हुए ‘अहिंसा’ पर्व पर उनके जिएं और जीने दो के संदेश से सीख लेते हुए सभी को मानवता के लिए काम करने पर जोर दिया। श्री बागडे गुरूवार को राजस्थान जैन सभा द्वारा आयोजित ‘अहिंसा पर्व वर्ष 2551’ के शुभारंभ समारोह में संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भगवान महावीर के निर्वाण महोत्सव को आगामी एक नवम्बर को 2500 वर्ष पूर्ण हो जाएंगे। यह समय उनकी शिक्षाओं को आगे बढ़ाते हुए भारत के सर्वांगीण विकास के लिए कार्य करने का है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^