भगवान राम के संस्कार और नैतिकता को अपनाए : अरुण गोविल
01-Dec-2023 11:11 PM 5959
जौनपुर, 01 दिसंबर (संवाददाता) अस्सी के दशक में छोटे पर्दे पर धूम मचाने वाले रामानंद सागर निर्देशित टीवी सीरियल ‘रामायण’ में भगवान राम की भूमिका अदा करने वाले अरुण गोविल ने कहा कि रामचरितमानस और रामायण केवल पढ़ने और मनोरंजन के लिए नहीं है, बल्कि उसमें भगवान राम के चरित्र, संस्कार और नैतिकता को अपने जीवन में कुछ प्रतिशत ही अपनाए तो जीवन सुखमय और शांतिपूर्ण रहेगा। कपड़े के प्रसिद्ध प्रतिष्ठान का उद्घाटन करने के बाद गोविल ने पत्रकारों से बातचीत में कहा “ अयोध्या में सैकड़ो वर्षों से प्रतिक्षित भगवान श्री राम का भव्य और विशाल मंदिर अब बनकर तैयार हो रहा है और उसमें मेरे जीवन काल में ही प्राण प्रतिष्ठा होगी, यह क्षण मेरे जीवन में का सबसे सुखमय क्षण होगा।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^