भगवान वेंकटेश्वर से भारत एक शक्तिशाली राष्ट्र बनने का आशीर्वाद मांगा: गडकरी
13-Jul-2023 06:55 PM 4908
तिरुमाला, 13 जुलाई (संवाददाता) केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने गुरुवार को कहा कि भगवान श्री वेंकटेश्वर स्वामी से प्रार्थना कर उन्होंने देश की समृद्धि और एक शक्तिशाली राष्ट्र बनने का आशीर्वाद मांगा। श्री गडकरी ने आज तड़के तिरुमाला मंदिर में श्री वेंकटेश्वर स्वामी के दर्शन करने के बाद मंदिर के बाहर संवाददाताओं से बात करते हुए कहा कि उन्हें अपने परिवार के साथ श्रीवरु के दर्शन करने का सौभाग्य मिला है। उन्होंने कहा, “मैंने भगवान श्री वेंकटेश्वर से प्रार्थना की कि वे मुझे अपने देश के लोगों की सेवा करने के लिए और अधिक शक्ति प्रदान करें। श्री वेंकटेश्वर स्वामी के आशीर्वाद से देश जल्द ही सबसे बड़े शक्तिशाली राष्ट्र के रूप में उभरेगा।' श्री गडकरी के साथ टीटीडी ट्रस्ट बोर्ड के अध्यक्ष वाई वी सुब्बा रेड्डी भी भगवान वेंकटेश्वर स्वामी के दर्शन के लिए गए थे। दर्शन के बाद, उन्हें रंगनायकुला मंडपम में वैदिक पंडितों ने उन्हें 'वेदशिर्वचनम' दिया। बाद में टीटीडी अध्यक्ष ने केन्द्रीय मंत्री को श्रीवरु की तस्वीर 'तीर्थ प्रसादम' भेंट की।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^