20-Mar-2022 10:35 PM
1741
मैसुरु 20 मार्च (AGENCY) कर्नाटक कांग्रेस के अध्यक्ष डी के शिवकुमार ने कहा है कि भगवद गीता को राज्य में पाठ्यक्रम में शामिल करने को लेकर कांग्रेस में किसीप्रकार का भ्रम नहीं है।
श्री शिवकुमार ने यहां संवाददाताओं के यह पूछे जाने पर कि क्या भगवद गीता को पाठ्यपुस्तक में शामिल करने को लेकर कांग्रेस में भ्रम है तो उन्होंने कहा, “कोई भ्रम नहीं है।” उन्होंने कहा कि जब हमारे नेता राजीव गांधी प्रधानमंत्री थे तो उन्होंने टेलीविजन पर महाभारत और रामायण दिखाया और देश को हिंदू धर्म के महान ग्रंथों की महत्ता से अवगत कराया तथा साथ ही ग्रंथों के बारे में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया।
उन्होंने कहा कि राज्य के स्कूली किताबों में भगवद गीता के कुछ पहलू पहले से ही मौजूद हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी समाज को तोड़ने के लिए कदम उठा रही है जिसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।
उन्होंने भाजपा नेता कल्लाडका प्रभाकर भट्ट की बातों पर कोई प्रतिक्रिया देने की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि श्री भट ‘देशद्रोही’ हैं।
उन्होंने कहा कि राज्य में बेरोजगारी और महंगाई समेत कई गंभीर मुद्दे हैं। उन्होंने कहा कि लोहे की कीमत 90 हजार से एक लाख तक हो गयी है। सीमेंट बैग की कीमत 450 रुपये पहुंच गयी है। इन पर कोई बात नहीं कर रहा है। बेरोजगारी की समस्या बढ़ती जा रही है।
श्री शिवकुमार ने कहा, “पार्टी सदस्यता पंजीकरण अभियान 31 मार्च तक चल रहा है। मैं इस मुद्दे पर राज्य का दौरा कर रहा हूं। आज एक निजी कार्यक्रम में यहां पहुंचा, लेकिन फिर भी यहां आएं और चर्चा की। आप तब तक नेता नहीं बन सकते जब तक आपके पास उच्च सदस्यता न हो। कांग्रेस के सदस्य पार्टी की संपत्ति हैं।...////...