भगवंत मान ने संभाला मुख्यमंत्री पद का कार्यभार
16-Mar-2022 07:31 PM 3574
चंडीगढ़,16 मार्च (AGENCY) पंजाब के नवनियुक्त मुख्यमंत्री भगवंत मान आज शाम सचिवालय पहुंचे और अपना कार्यभार संभाल लिया। उनके सचिवालय पहुंचने से पहले मुख्य सचिव अनिरूद्ध तिवाडी और पुलिस महानिदेशक पहुंच गये। सचिवालय पहुंचने पर नये मुख्यमंत्री का स्वागत किया गया और गार्ड आफ आनर दिया गया। कार्यभार संभालने के लिये मुख्यमंत्री कार्यालय पहुंचने पर श्री तिवाड़ी उन्हें सीएम कुर्सी तक ले गये। इस मौके पर उनके नये प्रधान सचिव वेणु प्रसाद सहित वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। ऐसी संभावना है कि श्री मान अधिकारियों से बैठक करेंगे।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^