भगवान श्रीराम सम्पूर्ण समाज को साथ लेकर चले: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
13-Oct-2024 12:00 AM 758

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि दशहरा का पावन पर्व भगवान श्रीराम की उस कार्यशैली और आदर्शों को सामने लाता है, जिसमें उन्होंने बिना साधनों के समाज को साथ लेकर चलने का संदेश दिया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि इस वर्ष का दशहरा इसलिए अधिक महत्वपूर्ण है क्योंकि 500 वर्ष के संघर्ष के बाद अयोध्या में भगवान श्रीराम मुस्कुरा रहे हैं। मध्यप्रदेश में इस वर्ष दशहरे पर पूरे प्रदेश में शस्त्र-पूजन के कार्यक्रम हुए हैं। हम विजयादशमी पर लोकमाता अहिल्यादेवी के लोक कल्याणकारी कार्यों का स्मरण कर रहे हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव आज भोपाल के बिट्टन मार्केट में अरेरा राजधानी उत्सव समिति के दशहरा उत्सव को संबोधित कर रहे थे।

© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^