भगवान शिव दुर्गा नाटिका की अद्भुत प्रस्तुति से महाशिवरात्रि का हुआ शुभारंभ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
09-Mar-2024 12:00 AM 799

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि कथक नृत्यांगना , सुप्रसिद्ध अभिनेत्री एवं सांसद पद्मश्री हेमा मालिनी की भगवान शिव दुर्गा नाटिका की अद्भुत प्रस्तुति से महाकाल की नगरी में महाशिवरात्रि पर्व का भव्य शुभारंभ हुआ है। मुख्यमंत्री डॉ .यादव गुरुवार देर रात उज्जैन के पॉलिटेक्निक कॉलेज में विक्रमोत्सव अंतर्गत आयोजित भगवान शिव दुर्गा नाटिका की प्रस्तुति कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रसिद्ध नृत्यांगना हेमा मालिनी सहित साथी कलाकारों की भव्य प्रस्तुति से महाशिवरात्रि की भव्यता को और बढ़ा दिया हैं।

© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^