भजनलाल को अंतरराष्ट्रीय गीता प्रचारक गीता मनीषी ज्ञानानंद महाराज ने भेंट की गीता
26-Nov-2024 10:19 PM 4548
जयपुर 26 नवम्बर (संवाददाता) राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा से अंतर्राष्ट्रीय संत महामंडलेश्वर गीता मनीषी ज्ञानानंद महाराज ने मंगलवार को यहां मुलाकात की। श्री शर्मा से उनकी यह शिष्टाचार भेंट थी। जीओ गीता परिवार राजस्थान के प्रदेश सहसंयोजक एवं सर्वमंगलाय सनातन धर्म फाउंडेशन के संस्थापक योगाचार्य योगी मनीष ने बताया कि इस दौरान महाराज ने मुख्यमंत्री को गीता ज्ञान संस्थान कुरुक्षेत्र द्वारा प्रकाशित श्रीमद् भगवत गीता एवं बिहारीजी का प्रसाद भेंट किया। महाराज ने जीओ गीता परिवार द्वारा आगामी गीता जयंती 11 दिसंबर को लगभग पांच करोड़ लोगों की सहभागिता के लक्ष्य के साथ किए गए वैश्विक आवाह्न "एक साथ, एक मिनट, गीता पाठ" में राजस्थान प्रदेश के स्कूल, कॉलेज एवं विश्वविद्यालयों की उल्लेखनीय भागीदारी हो जिससे विद्यार्थियों के जीवन में गीता आधारित संस्कारों एवं वैल्यू एजुकेशन की समझ बढ़े और वे स्वयं के साथ-साथ राष्ट्र एवं विश्व के लिए कल्याणकारी कार्य के लिए प्रेरित हो सके, ऐसी भावना मुख्यमंत्री के समक्ष रखी।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^