भजनलाल सरकार के सुशासन से बौखलाई कांग्रेस-बेढ़म
21-Dec-2024 09:51 PM 1785
भरतपुर, 21 दिसंबर (संवाददाता) राजस्थान के गृह राज्यमंत्री जवाहर सिंह बेढ़म ने कांग्रेस के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर लगाये आरोपों पर पलटवार करते हुए कहा है कि वह मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार के सुशासन से बौखला गई हैं। श्री बेढ़म ने शनिवार को यहां अपने बयान में कहा कि मुख्यमंत्री ने एक साल में बेमिसाल काम करते हुए प्रदेश के हर नागरिक को राहत पहुंचाने का काम किया है। कांग्रेस नेता भाजपा पर अनर्गल आरोप लगाकर जनता को केवल भ्रमित करने की असफल कोशिश कर रहे हैं जबकि जनता जनार्दन ने हाल में विधानसभा उपचुनाव में पूरी तरीके से कांग्रेस को नकार दिया और भाजपा की सरकार के सुशासन पर मुहर लगाते हुए भारी समर्थन दिया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^