भजनलाल शर्मा ने असंध में खट्टर के लिए की वोट अपील
13-May-2024 11:33 PM 1616
चंडीगढ़/ असंध 13 मई(संवाददाता) राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने करनाल के असंध में सोमवार कहा कि देश में आजादी की लड़ाई में मां भारती के कितने वीर सपूतों ने अपने जीवन को समर्पित किया। आजादी के लिए बड़ा त्याग कर देश को आजादी दिलवाई। जो उन शहीदों और वीरों के सपने थे, वे जैसा भारत चाहते थे। श्री शर्मा ने कहा कि आजादी के बाद एक ऐसी पार्टी की सरकार बनीं जिसने शहीदों के सपनों को खत्म करने का काम किया।उन्होंने कहा कि 2014 के बाद देश की जनता ने परिवर्तन देखा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शहीदों के सपनों को साकार करने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मनोहर लाल खट्टर ने भी प्रधानमंत्री मोदी के पदचिन्हों पर चलते हुए हरियाणा को आगे बढ़ाने का काम किया है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^