भंसाली प्रोडक्शन ने रणबीर कपूर को जन्मदिन की बधाई दी
28-Sep-2024 01:58 PM 1897
मुंबई, 28 सितंबर (संवाददाता) बॉलीवुड फिल्मकार संजय लीला भंसाली की प्रोडक्शन ने रॉकस्टार रणबीर कपूर को उनके जन्मदिन की बधाई दी है।रणबीर कपूर ने अपने सिने करियर की शुरूआत वर्ष 2007 में प्रदर्शित संजय लीला भंसाली निर्देशित फिल्म 'सांवरिया' से की थी।संजय लीला भंसाली अब रणबीर कपूर ,आलिया भट्ट और विक्की कौशल को लेकर फिल्म लव एंड वॉर बना रहे हैं।रणबीर कपूर का आज जन्मदिन है।भंसाली प्रोडक्शन ने रणबीर कपूर के बर्थडे का जश्न मनाते हुए उन्हें खास शुभकामनाएं दी है। भंसाली प्रोडक्शन ने सोशल मीडिया पर रणबीर कपूर के लिए एक बर्थडे मैसेज शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है,हमारे दिलों के साँवरिया से लेकर एक चमकते सितारे तक! #रणबीर कपूर को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ।फिल्म लव एंड वॉर 20 मार्च, 2026 को रिलीज़ होगी।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^