भारतीय व्यापार विश्व पटल पर स्थापित कर रहा अपनी अनूठी पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
29-Sep-2024 12:00 AM 743

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा इंदौर में बृज मैत्री बिजनेस एक्सपो-2024 का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया गया। बृज-मैत्री बिजनेस एक्सपो 2024 बिजनेस नेटवर्किंग इवेंट का आयोजन 28-29 सितंबर 2024 को अभय प्रशाल इंदौर में आयोजित किया जा रहा हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा है कि बृज-मैत्री बिजनेस एक्सपो-2024 बिजनेस नेटवर्किंग इवेंट अपने आप में नवाचार के नैसर्गिक गुण को बढ़ाने और समाज के अन्य लोगों को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक अच्छा प्रयास हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि समाज की सभी गतिविधियों के संचालन में व्यापारी वर्ग का महत्वपूर्ण योगदान हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को धन्यवाद देते हुए कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था के विकास के लिये उनकी दूरदृष्टि और स्टार्ट-अप इंडिया जैसे प्रोग्राम से भारत की अर्थव्यवस्था अपने नए आयाम को छू रही है।

© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^