भारिया जनजातीय समुदाय के संवाद कार्यक्रम को राज्यपाल श्री पटेल ने किया संबोधित
27-Sep-2024 12:00 AM 826

राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने ग्राम सिधौली में आयोजित भारिया जनजातीय समुदाय के संवाद कार्यक्रम संबोधित करते हुये कहा कि प्रत्येक जनजातीय व्यक्ति के विकास के लिए राज्य एवं केंद्र सरकार कार्य कर रही हैं। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री जन-मन योजना के माध्यम से विशेष पिछड़ी जनजातियों को प्राथमिकता के आधार पर योजनाओं के लाभ से लाभान्वित करने का कार्य सम्पूर्ण देश के साथ मध्यप्रदेश में भी अभियान के रूप से चलाया जा रहा हैं। उन्होंने कहा योजना से मध्यप्रदेश की बैगा, भारिया एवं सहरिया विशेष पिछड़ी जनजातीय बसाहटों में सड़क, बिजली, पानी, स्कूल और आंगनवाड़ी केंद्र जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। इसके अतिरिक्त जनजातीय परिवारों को सभी मूलभूत योजनाओं का लाभ सुनिश्चित किया जा रहा हैं। उन्होंने कहा कि योजना के लाभ लेकर विशेष पिछड़ी जनजातीय वर्ग के व्यक्तियों का जीवन सरल हो सकेगा तथा योजना का लाभ लेकर भी समाज की मुख्य धारा से जुड़ सकेगें।

© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^