भवन विकास निगम, गतिविधियों का विस्तार कर उत्कृष्ट एजेंसी के रूप में बनाए पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
31-Jul-2024 12:00 AM 1004

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि भवन विकास निगम की गतिविधियों का विस्तार होना चाहिए जिससे निगम को सशक्त एवं उत्कृष्ट निर्माण एजेंसी की पहचान मिले। विभिन्न क्षेत्रों में भवनों के निर्माण का कार्य गुणवत्तापूर्ण हो और सूचना प्रौद्योगिकी एवं अन्य उद्योगों की गतिविधियों से भी निगम का जुड़ाव होना चाहिए। भवन निर्माण के क्षेत्र में निगम द्वारा अभिनव कार्य की संभावनाओं को भी साकार किया जाए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव मंगलवार को मंत्रालय में भवन विकास निगम के संचालक मंडल की बैठक को संबोधित कर रहे थे। बैठक में लोक निर्माण मंत्री श्री राकेश सिंह भी उपस्थित थे। उल्लेखनीय है कि भवन विकास से जुड़े 20 करोड़ रूपये से अधिक लागत के निर्माण कार्यों का दायित्व भवन विकास निगम का है।

© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^