भोजपुरी फिल्म ‘चंद्रकांता’ का ट्रेलर रिलीज
01-Jun-2025 03:41 PM 3309
मुंबई, 01 जून (संवाददाता) भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार यश कुमार की आने वाली फिल्म ‘चंद्रकांता’ का ट्रेलर यश कुमार एंटरटेनमेंट के यूट्यूब चैनल से रिलीज कर दिया गया है। फिल्म चंद्रकांता की कहानी एक रहस्यमयी गांव से शुरू होती है, जहां के जंगल में एक खूबसूरत लेकिन खतरनाक परी (सपना चौहान) रहती है। मान्यता है कि जिसे यह परी देख लेती है, उसकी मौत निश्चित हो जाती है। इसी रहस्य से जुड़ी है यश कुमार के किरदार की कहानी, जिसे परी से बचाने के लिए घर से दूर भेज दिया जाता है। लेकिन जब वह लौटता है और अपनी नई जिंदगी शुरू करता है, तब एक दिन परी को देखने की जिज्ञासा उसे जंगल की ओर ले जाती है , और यहीं से शुरू होता है फिल्म का असली तिलिस्मी रोमांच।ट्रेलर में जहां यश कुमार अपने सशक्त अभिनय से दर्शकों को बांधते हैं, वहीं सपना चौहान एक रहस्यमयी परी के किरदार में दर्शकों को मंत्रमुग्ध करती हैं। इसके अलावा त्रिशा कर मधु, प्रीति मौर्या, अमित शुक्ला, और अनिता रावत जैसे कलाकारों ने भी दमदार अभिनय से ट्रेलर को और रोचक बनाया है। फिल्म में सामाजिक सरोकार और पौराणिक रंगत का अद्भुत मिश्रण दिखाई देता है। इस फिल्म का निर्देशन रुस्तम अली चिश्ती ने किया है, जबकि निर्माण यश कुमार एंटरटेनमेंट और निधि मिश्रा द्वारा किया गया है। फिल्म की पटकथा एस. के. चौहान और यश कुमार ने लिखी है, वहीं संवाद मनोज गुप्ता ने लिखे हैं। संगीत की बागडोर साजन मिश्रा ने संभाली है, और गीतों को धरम हिंदुस्तानी और शेखर मधुर ने शब्दों से सजाया है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^