भोजपुरी फिल्म जय संतोषी मां का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर 22 फरवरी को जी बाइस्कोप पर
20-Feb-2025 03:24 PM 7939
मुंबई, 20 फरवरी (संवाददाता)भोजपुरी सिनेमा की बहुप्रतीक्षित पौराणिक फिल्म जय संतोषी मां का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर 22 फरवरी को शाम 6 बजे जी बाइस्कोप पर किया जाएगा। फिल्म जय संतोषी मां के निर्माता निशांत उज्जवल ने बताया कि यह फिल्म भोजपुरी दर्शकों के लिए एक आध्यात्मिक और भक्तिमय अनुभव होगी। फिल्म का पुनः प्रसारण 23 फरवरी को सुबह 9:30 बजे से किया जाएगा।निशांत उज्जवल ने कहा, फिल्म जय संतोषी मां मेरे लिए सिर्फ एक प्रोजेक्ट नहीं, बल्कि आस्था और भक्ति से जुड़ी यात्रा है। हमने इसे पूरी श्रद्धा और समर्पण के साथ बनाया है जिससे दर्शकों तक मां संतोषी की महिमा और उनकी कृपा का संदेश पहुंचे। यह फिल्म भक्ति, संगीत और मनोरंजन का अद्भुत संगम है, जो निश्चित रूप से दर्शकों को प्रभावित करेगा।"फिल्म में भोजपुरी सिनेमा की लोकप्रिय अदाकारा रानी चटर्जी और स्मृति सिन्हा, साथ ही जय यादव मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। उनके साथ मनोज टाइगर, रंभा सहनी, नीतिका जायसवाल, प्रियांशु सिंह, परितोष, पूनम, मोहन, रजनीश पाठक, राम सुजान सिंह, नन्हें पांडेय जैसे कलाकार महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं। विनय बिहारी भी विशेष भूमिका में नजर आएंगे।फिल्म के निर्माता निशांत उज्जवल और धर्मेंद्र मेहरा हैं, जबकि सह निर्माता डॉ. संदीप उज्ज्वल और सुशांत उज्ज्वल हैं। फिल्म की कहानी शमशेर ने लिखी है, जबकि इसके गीतकार प्यारे लाल यादव और चित्रांगदा मिश्रा हैं। फिल्म का संगीत रजनीश मिश्रा और भरत चौहान ने तैयार किया है। कैमरा संचालन मनोज सिंह और कला निर्देशन विनोद बिहारी का है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^