भूखंड पंजीकरण से आय में 26 प्रतिशत की वृद्धि: जिम्पा
19-Sep-2024 09:36 PM 6399
चंडीगढ़, 19 अगस्त (संवाददाता) पंजाब के राजस्व मंत्री ब्रम शंकर जिम्पा ने गुरूवार को कहा कि पंजाब सरकार को जमीन और जायदाद के पंजीकरणों से आय में अगस्त 2023 के मुकाबले इस वर्ष अगस्त माह दौरान 26 प्रतिशत अधिक आय हुई है। श्री जिम्पा ने बताया कि अगस्त 2024 में अष्टाम पेपर और रजिस्ट्रेशन के तहत पंजाब सरकार को 440.92 करोड़ रुपये की आय हुई, जो अगस्त 2023 के महीने की तुलना में 26.24 प्रतिशत अधिक है। अगस्त 2023 में यह आय 349.26 करोड़ रुपये थी। उन्होंने बताया कि इससे पहले, जून 2024 में स्टांप और रजिस्ट्रेशन के तहत पंजाब सरकार को 452.96 करोड़ रुपये की आय हुई थी, जो जून 2023 के महीने की तुलना में 42 प्रतिशत अधिक रही। जून 2023 में यह आय 319.33 करोड़ रुपये थी।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^