भोपाल में कांग्रेस का प्रदर्शन सोमवार को, पूरे प्रदेश से आएंगे कार्यकर्ता और नेता
12-Mar-2023 08:25 PM 5286
भोपाल, 12 मार्च (संवाददाता) वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ के नेतृत्व में सोमवार को 'राजभवन घेराव' के तहत यहां प्रदेश व्यापी आंदोलन और प्रदर्शन होगा। इसके लिए जहां प्रदेश कांग्रेस संगठन ने व्यापक तैयारियां की हैं, वहीं पुलिस प्रशासन ने कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रबंध किए हैं। प्रदेश कांग्रेस के मीडिया विभाग के अध्यक्ष के के मिश्रा ने बताया कि तय कार्यक्रम के अनुरूप पूरे प्रदेश के नेता और कार्यकर्ता यहां रोशनपुरा क्षेत्र में जुटेंगे और श्री कमलनाथ के नेतृत्व में राजभवन की ओर कूच करेंगे। उन्होंने कहा कि यह प्रदर्शन उद्योगपति अडानी और राज्य सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ आयोजित किया गया है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^