भ्रष्ट और लुटेरी ठगबंधन सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प लें :बाबूलाल मरांडी
14-Jul-2024 07:44 PM 7336
रांची,14 जुलाई (संवाददाता) झारखंड में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने आज धनवार विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ता सम्मान एवम विजय संकल्प सभा को संबोधित किया। श्री मरांडी नेआज कहा कि भाजपा विचार आधारित कार्यकर्ताओं की पार्टी है। कार्यकर्ता ही पूंजी है।आज भाजपा कार्यकर्ताओं के परिश्रम से ही विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बनी है।उन्होंने कहा कि परिश्रम की पराकाष्ठा करके कार्यकर्ताओं ने तीसरी बार मोदी सरकार का संकल्प पूरा किया है। ऐसे कार्यकर्ताओं का सम्मान पार्टी का कर्तव्य है।उन्होंने कहा कि इंडी एलायंस के दुष्प्रचार और भ्रम के बाद भी जनता ने भाजपा और एन डी ए पर भरोसा किया। जनता को मोदी की गारंटी पर भरोसा है। श्री मरांडी ने कहा कि झारखंड में भी जनता ने एन डी ए पर विश्वास जताया। 9सीट पर एन डी ए को जीत मिली। जनता ने भाजपा को 84लाख वोट दिए जबकि इंडी ठगबंधन को 66लाख ही वोट मिले। तत्कालीन मुख्यमंत्री सहित राज्य के 7मंत्री अपने क्षेत्र में इंडी ठगबंधन को नहीं जीता सके। विधानसभा अध्यक्ष भी अपने क्षेत्र में पीछे रहे।उन्होंने कहा कि अब झारखंड विधानसभा चुनाव में इंडी ठगबंधन को हटाना है और भाजपा नेतृत्व में मजबूत डबल इंजन सरकार बनानी है।उन्होंने कहा कि झामुमो कांग्रेस के रहते विकास की उम्मीद नहीं की जा सकती। ये लुटेरी सरकार है। यहां खान,खनिज,बालू पत्थर जमीन की लूट मची है।युवाओं की नौकरी तक बेची जा रही। जेपीएससी जेएसएससी की परीक्षाएं लगातार भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ रही। युवा आज हताश और निराश है। न नौकरी मिली बेरोजगारी भत्ता ही मिला। कहा कि महिलाएं घर में भी असुरक्षित हैं। अपराधी बेलगाम हैं।व्यापारियों से फिरौती रंगदारी की मांग हो रही।उन्होंने कहा कि संथाल परगना की डेमोग्राफी बदल रही।तुष्टिकरण में यह सरकार बांग्लादेशी घुसपैठियों को संरक्षण दे रही। श्री मरांडी ने कहा कि झामुमो कांग्रेस के रहते न विकास होगा न विधि व्यवस्था ठीक होगी। कहा कि ऐसी सरकार से निजात दिलाने केलिए जनता से संवाद बढ़ाएं।नाकामियों को उजागर करें। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा नेतृत्व की डबल इंजन एन डी ए सरकार बनाने का संकल्प लें।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^