भ्रष्टाचार, अहंकार एवं राष्ट्रवाद है चुनावी मुद्दे-शर्मा
14-Nov-2023 07:30 PM 7567
जयपुर 14 नवंबर (संवाददाता) राजस्थान में आगामी 25 नवंबर को होने वाले विधानसभा आम चुनाव में जययपुर के सिविल लाइंस विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रत्याशी गोपाल शर्मा ने भ्रष्टाचार, अहंकार एवं राष्ट्रवाद को चुनावी मुद्दे बताते हुए कहा है कि वह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नाम पर सिविल लाइंस के सम्मान और भारत माता के स्वाभिमान के लिए विधानसभा का चुनाव लड़ रहे हैं। श्री शर्मा मंगलवार को यहां पिंकसिटी प्रेस क्लब में संवाददाता सम्मेलन में यह बात कही। उन्होंने सिविल लाइंस विधान क्षेत्र के मुद्दों के सवाल पर कहा कि यहां तीन मुद्दे हैं जिनमें अहंकार बनाम जनता, राष्ट्रवाद बनाम तुष्टीकरण एवं भ्रष्टाचार बनाम ईमानदारी शामिल है। उन्होंने कहा “इन मुद्दों को लेकर हम सडक़ों पर है। दलाली लेकर सडक़ें बनी है तो सडक़ के नीचे मिट्टी मिलेगी, कोई विकास की बात कर रहा है तो उसके पीछे खोखलापन है। मूल में ये तीनों मुद्दे ही है। एक और महत्वपूर्ण बात यह है कि एक देश में दो तरह व्यवहार क्यों हो रहा है। सिविल लाइंस का अर्थ ही सिविलियन है। व्यक्ति सिविलियन तो हो।” उन्होंने सिविल लाइंस को उनकी जड़ बताते हुए कहा कि जीवन का लंबा समय इसी विधानसभा क्षेत्र में बीता है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^