भ्रष्टाचारियों पर कार्रवाई करने की हिम्मत नहीं है मुख्यमंत्री में: दीपक प्रकाश
08-Jun-2024 07:13 PM 6746
रांची, 08 जून (संवाददाता)जेल में बंद झारखंड सरकार में कांग्रेस कोटे के कैबिनेट मंत्री आलमगीर आलम से सभी विभाग वापस लिए जाने तथा उनको बर्खास्त नहीं किये जाने पर भाजपा के राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश ने नाराजगी व्यक्त किया है। श्री प्रकाश ने आज कहा कि इंडी गठबंधन के नेता एक तरफ संविधान की रक्षा करने की बातें करते है तो वही दूसरी तरफ ये नेता भारतीय संविधान को ताक पर रख कर काम कर रहे हैं। इंडी गठबंधन के सहयोगी दल आम आदमी पार्टी के मुखिया सह दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भ्रष्टाचार के आरोप में जेल में बन्द है और वही से सरकार चला रहे हैं। दूसरी तरफ झारखंड़ में भी इंडी गठबंधन के सहयोगी दल कांग्रेस के कोटे से बने एक कैबिनेट मंत्री आलमगिर आलम भी भ्रष्टाचार के आरोप में पिछले 24 दिनों से जेल में बन्द हैं। उन्होंने इस्तीफा नही दिया है। लेकिन धन्य है राज्य के मुख्यमंत्री चम्पई सोरेन । उनके विभाग तो वापस ले लिया लेकिन उन्हें मंत्रिमंडल से हटाने की हिम्मत नहीं जुटा पाए।आलमगीर बिना पोर्टफोलियो के मंत्री रहेंगे। उन्होंने कहा कि यह आजाद भारत के इतिहास में पहली बार घटित हो रही घटनाएं है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^