'बिग बॉस 15' की शुरुआत 2 अक्टूबर से
24-Sep-2021 02:42 PM 6886
मुंबई |पॉपुलर रिएलिटी शो 'बिग बॉस 15' की शुरुआत 2 अक्टूबर से होने जा रही हैं। अब तक शो में जा रहे चार कंटेस्टेंट्स के नाम सामने आ चुके हैं। इस सीजन में उमर रियाज, शमिता शेट्टी, प्रतीक सहजपाल और डोनल बिष्ट नजर आने वाले हैं। जबकि बाकि कंटेस्टेंट्स के नाम का खुलासा होना अभी बाकी है। वहीं इस सीजन शो को जंगल थीम दिया गया है। शो को इस बार भी सलमान खान होस्ट करेंगे। सलमान ने शो को लेकर कई खुलासे किए हैं। उन्होंने बताया कि इस सीजन की अवधि 5 महीने की होगी। साथ ही जंगल थीम के अनुसार कंटेस्टेंट्स को कम से कम सुविधाएं मिल पाएंगी। अब फैंस बेसब्री से शो का इंतजार कर रहे हैं। Bigg Boss show..///..bigg-boss-15-to-start-from-october-2-319310
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^